भगवद्गीता 2.63

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

क्रोधाद्भवति सम्मोहः सम्मोहात्स्मृतिविभ्रमः ।
स्मृतिभ्रंशाद् बुद्धिनाशो बुद्धिनाशात्प्रणश्यति ॥६३॥

krodhād bhavati sammohaḥ
sammohāt smṛti-vibhramaḥ
smṛti-bhraṁśād buddhi-nāśo
buddhi-nāśāt praṇaśyati

शब्दार्थ

krodhāt
क्रोध से
bhavati
होता है
saṁmohaḥ
पूर्ण मोह
saṁmohāt
मोह से
smṛti
स्मृति की
vibhramaḥ
विभ्रम
smṛti-bhraṁśāt
स्मृति के विभ्रम के पश्चात्
buddhi-nāśaḥ
बुद्धि का नाश
buddhi-nāśāt
और बुद्धि के नाश से
praṇaśyati
पतित हो जाता है

अनुवाद

क्रोध से मोह उत्पन्न होता है, और मोह से स्मृति का विभ्रम होता है। जब स्मृति विभ्रमित होती है, तब बुद्धि का नाश हो जाता है, और जब बुद्धि का नाश हो जाता है, तब मनुष्य पुनः भौतिक भवसागर में गिर जाता है।

तात्पर्य

कृष्णभावनामृत के विकास द्वारा मनुष्य यह जान सकता है कि प्रत्येक वस्तु का भगवान् की सेवा में उपयोग है। जो कृष्णभावनामृत के ज्ञान से रहित हैं, वे कृत्रिम रूप से भौतिक विषयों से बचने का प्रयत्न करते हैं, और परिणामस्वरूप, यद्यपि वे भौतिक बन्धन से मुक्ति की कामना करते हैं, फिर भी वे त्याग की पूर्ण अवस्था को प्राप्त नहीं होते। दूसरी ओर, कृष्णभावनाभावित व्यक्ति जानता है कि प्रत्येक वस्तु का भगवान् की सेवा में किस प्रकार उपयोग किया जाए; अतः वह भौतिक चेतना का शिकार नहीं होता। उदाहरणार्थ, निर्विशेषवादी के लिए भगवान्, अथवा परम सत्य, निराकार होने के कारण भोजन नहीं कर सकते। जहाँ निर्विशेषवादी उत्तम खाद्य पदार्थों से बचने का प्रयत्न करता है, वहीं भक्त जानता है कि श्रीकृष्ण परम भोक्ता हैं और वे उस सब को ग्रहण करते हैं, जो उन्हें भक्तिपूर्वक अर्पित किया जाता है। अतः भगवान् को उत्तम खाद्य पदार्थ अर्पित करने के पश्चात् भक्त अवशिष्ट भाग ग्रहण करता है, जिसे प्रसादम् कहा जाता है। इस प्रकार प्रत्येक वस्तु आध्यात्मीकृत हो जाती है और पतन का कोई भय नहीं रहता। भक्त कृष्णभावनामृत में प्रसादम् ग्रहण करता है, जबकि अभक्त उसे भौतिक मानकर अस्वीकार कर देता है। अतः निर्विशेषवादी अपने कृत्रिम त्याग के कारण जीवन का आनन्द नहीं ले सकता; और इसी कारण मन का तनिक-सा उद्वेलन उसे पुनः भौतिक अस्तित्व के भवसागर में नीचे खींच लेता है। कहा जाता है कि ऐसा जीव, मुक्ति के बिन्दु तक उठ जाने पर भी, भक्ति में आधार न होने के कारण पुनः नीचे गिर जाता है।

यह श्लोक क्या सिखाता है

[उ3] स्थितप्रज्ञ का इंद्रिय-संयम (बैठना) – वह कछुए की भाँति इंद्रियों को समेट लेता है। इंद्रिय-संयम ज्ञानी के लिए भी कठिन है और केवल कृष्ण-भक्ति से ही संभव है। अनियंत्रित मन के कारण मनुष्य आठ चरणों में पतित होता है।

यह श्लोक एक सीढ़ी में 1
पतन की सीढ़ी भगवद्गीता 2.62–63
  1. इन्द्रिय-विषयों का चिन्तन 2.62
  2. आसक्ति 2.62
  3. काम 2.62
  4. क्रोध 2.62
  5. मोह 2.63
  6. स्मृति का विभ्रम 2.63
  7. बुद्धि का नाश 2.63
  8. मनुष्य पुनः भौतिक भवसागर में गिर जाता है 2.63

गीता की सभी सीढ़ियाँ

विषय-संकलनों में 1

आत्मसंयम

  • अनियंत्रित इंद्रियाँ पतन का कारण बनती हैं (2.62-63 ध्यायतो विषयान्पुंसः...)। नियमित इंद्रियभोग में भी पतन की संभावना रहती है (3.34 तात्पर्य)
श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 2
इस श्लोक पर लेख 1

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।