भगवद्गीता 9.27

सरल शब्दों में समझें

वक्ता: श्रीकृष्ण

यत्करोषि यदश्नासि यज्जुहोषि ददासि यत् ।
यत्तपस्यसि कौन्तेय तत्कुरुष्व मदर्पणम् ॥२७॥

yat karoṣi yad aśnāsi
yaj juhoṣi dadāsi yat
yat tapasyasi kaunteya
tat kuruṣva mad-arpaṇam

शब्दार्थ

यत्
जो
करोषि
तुम करते हो
यत्
जो कुछ
अश्नासि
तुम खाते हो
यत्
जो कुछ
जुहोषि
तुम अर्पित करते हो
ददासि
तुम दान करते हो
यत्
जो कुछ
यत्
जो कुछ
तपस्यसि
तुम तप करते हो
कौन्तेय
हे कुन्तीपुत्र
तत्
वह
कुरुष्व
करो
मत्
मुझको
अर्पणम्
अर्पण

अनुवाद

हे कुन्तीपुत्र! तुम जो कुछ करते हो, जो कुछ खाते हो, जो कुछ अर्पित तथा दान करते हो, और जो भी तप करते हो, वह सब मुझे अर्पण के रूप में करना चाहिए।

गीता में परिभाषित

दान

सात्त्विक दान क्या है?

जो दान कर्तव्य समझकर, उचित स्थान एवं समय पर, सुपात्र व्यक्ति को, तथा प्रत्युपकार की आशा के बिना दिया जाता है, वह सतोगुणी दान माना जाता है।

भगवद्गीता 17.20

परिभाषा देखें

तपस्या

शरीर, वाणी और मन की तपस्या क्या है?

शरीर का तप इस प्रकार है: परमेश्वर, ब्राह्मणों, आध्यात्मिक गुरु तथा पिता एवं माता जैसे श्रेष्ठजनों की पूजा। पवित्रता, सरलता, ब्रह्मचर्य एवं अहिंसा भी शरीर के तप हैं।

भगवद्गीता 17.14

परिभाषा देखें

तात्पर्य

अतएव प्रत्येक का यह कर्तव्य है कि वह अपने जीवन को इस प्रकार ढाले कि वह किसी भी परिस्थिति में श्रीकृष्ण को न भूले। प्रत्येक को अपने शरीर तथा आत्मा को एक साथ बनाए रखने हेतु कर्म करना पड़ता है, और श्रीकृष्ण यहाँ अनुशंसा करते हैं कि मनुष्य को उन्हीं के लिए कर्म करना चाहिए। प्रत्येक को जीवित रहने हेतु कुछ खाना ही पड़ता है; अतएव उसे श्रीकृष्ण को अर्पित खाद्य-पदार्थों के अवशेष ही स्वीकार करने चाहिए। किसी भी सभ्य मनुष्य को कुछ धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न करने पड़ते हैं; अतएव श्रीकृष्ण अनुशंसा करते हैं, "इसे मेरे लिए करो," और इसी को अर्चना कहते हैं। प्रत्येक में कुछ दान देने की प्रवृत्ति होती है; श्रीकृष्ण कहते हैं, "इसे मुझे दो," और इसका अर्थ है कि समस्त संचित अतिरिक्त धन कृष्णभावनामृत आन्दोलन को आगे बढ़ाने में लगाया जाना चाहिए। आजकल लोग ध्यान की विधि की ओर अत्यधिक प्रवृत्त हैं, जो इस युग में व्यावहारिक नहीं है, किन्तु यदि कोई अपनी माला पर हरे कृष्ण महामन्त्र का जप करते हुए चौबीसों घण्टे श्रीकृष्ण का ध्यान करने का अभ्यास करे, तो वह निश्चय ही श्रेष्ठतम योगी है, जैसा कि भगवद्गीता के षष्ठ अध्याय द्वारा प्रमाणित है।

यह श्लोक क्या सिखाता है

सब कुछ कृष्ण को अर्पण के रूप में करो और इस प्रकार बंधन से मुक्त हो जाओ।

विषय-संकलनों में 2

भक्ति – सर्वोच्च योग

  • मनुष्य जो कुछ करता है, खाता है, दान देता है और जो भी तप करता है – वह सब केवल कृष्ण को अर्पण के रूप में कर सकता है। (9.27 यत्करोषि यदश्नासि...)

आत्मसंयम

  • भक्त अपनी इंद्रियों और मन को नियमित करते हैं, और विभिन्न भौतिक वस्तुओं का उपयोग भगवान् की आध्यात्मिक सेवा में करते हैं। (9.27 यत्करोषि यदश्नासि...)
श्रील प्रभुपाद के प्रवचन 2
इस श्लोक पर लेख 4

भगवद्गीता यथारूप — कृष्णकृपामूर्ति श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद © भक्तिवेदान्त बुक ट्रस्ट इंटरनेशनल।